प्रयागराज न्यूज
परम सत्ता के साथ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
  प्रयागराज माघ मेला में आज परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का वार्षिकोत्सव व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रिका परम सत्ता संघर्ष प्रति पल का विमोचन भी हुआ।
  जानकारी के अनुसार आज प्रयागराज के माघ मेला स्थित मां काली शक्ति साधना केंद्र भईया जी का दाल भात शिविर में एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के वार्षिकोत्सव व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रहित में समाजसेवा हेतु समाजसेवियों को पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान से सम्मानित करने के साथ संस्था के कार्य वृत्त को सामने रखा गया व परम सत्ता संघर्ष प्रति पल का विमोचन किया गया व देवालय से सामाजिक क्रांति एवं शिक्षालय से राष्ट्रीय क्रांति का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संस्था की मुख्य संरक्षिका इंदुमती देवी पाण्डेय, संरक्षक गुड्डू मिश्र, अध्यक्ष मनीषा पाण्डेय, संस्थापक प्रबन्धक आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट, राजस्थान प्रभारी जे0पी0 शर्मा, सदानन्द महाराज, विमल शर्मा, योगेश्वर सिंह, आकाश जांगिड़, देवी सहाय पाण्डेय, चन्द्र मणि पाण्डेय सुदामा, प्रमोद कुमार, मंजुला, सूर्य प्रकाश, रामू केशरवानी, राकेश कुमार पाण्डेय आदि के साथ सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।

✍ रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी
أحدث أقدم