*प्रयागराज में नहीं थम रहा हत्याओं की दौर*
बीती रात बारा थाना के नीबी में महिला की हत्या
यमुनापार(प्रयागराज) प्रयागराज धर्म की नगरी है , जहां आस्था की गंगा बहती है और संगम में देश - विदेश के श्रद्धालु आकर पुण्य अर्जित करते हैं । जहां शांति व्यवस्था और धर्म ध्वजा सदियों से फहराई जा रही है । वहीं अपराधी बेखौफ कत्ल जैसे जघन्य वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं । क्या उन्हें पुलिस का खौफ नही है ? पांच दिन के भीतर सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगो की निर्मम हत्या व फूलपुर में 6 वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या सहित बीती रात बारा थाना के नीबी लोहगरा में घर में घुसकर लाठी डंडे से पीट - पीटकर महिला की हत्या यही बयां करते हैं कि लगातार बढ़ रही प्रयागराज में हत्या की वारदातों ने प्रयागराज को हिलाकर रख दिया है । कुछ महीनों पहले एक रात में छः हत्याओं के चलते पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को योगी सरकार ने निलंबित कर दिया था और सरकार को लगा था सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज प्रयागराज में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने में सफल हो पाएंगे । लेकिन पांच दिन के भीतर सात लोगों की निर्मम हत्याएं पूरे जनपद को दहशत और डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर कर रही हैं । 5 जनवरी की रात सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या से हड़कंप मचा हुआ था कि वहीं तीसरे दिन फूलपुर में 6 वर्षीय बच्ची का गला काटकर हत्या से पुलिस अभी पर्दा भी नही उठा पाई थी कि शुक्रवार की बीती रात बारा थाना के नीबी लोहगरा में घर मे घुसकर लाठी डंडे से पीट - पीटकर महिला की हत्या की खबर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इस घटना को केवल प्रयागराज जनपद को हिलाकर रख दिया बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में युवतियों की लगातार बढ़ रही हत्याओं से सकवे में डाल दिया है । वैसे तो पुलिस विभाग प्रयागराज में बढ़ रहे हत्या की वारदातों पर अंकुश लगाने का दम भरती रहती है किंतु अंकुश लगने की बजाय अपराधी अपने काम को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस मात्र जांच पड़ताल तक सीमित रह जाती है ।

*रिपोर्ट-/                      Ashish yadav
                                     *शंकरगढ़*
Previous Post Next Post