पांच हजार के ईनामीया  कुख्यात बदमाश को धाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

धाता थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अगुवाई मे  जनपदीय थाने से फरार चल  रहा कुख्यात पांच हजार का ईनामीया  अपराधी मोहम्मद अली उर्फ सफी मोहम्मद पुत्र हबीब निवासी हरदो डेरा थाना खागा फतेहपुर को धाता थाना पुलिस ने एक अदद देशी तमंचा व जिदां कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह मय हमराही क्षेत्र भ्रमण थे तभी मुखविर की सूचना मिली की भुइयन बाबा मंदिर के पास बदमाशों के  गैंग का लीडर कुख्यात अपराधी मोहम्मद अली पुत्र हबीब  कोई वरदात के उद्देश्य  से थाना क्षेत्र मे मौजूद है। तभी अपराधियों पर शिंकजा कसने तेजतर्रार थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने तुरंत अपनी टीम गठित की जिसमें उपनिरीक्षक महेश सिंह, कांस्टेबल, रामसूरत, भाइया लाल, ओमप्रकाश, अजीत सिंह, ने  बदमाश को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध  मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है


✍ रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी
Previous Post Next Post