*भिवंडी*
*मत करो इतनी जल्दी जिंदगी नहीं है सस्ती*

*यातायात पुलिस ने बांटे हेलमेट रैली निकालकर की जनजागृति*
*भिवंडी:-*भिवंडी में अंजूलफाटा यातायात पुलिस ने यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान बाइक द्वारा जनजागृति रैली निकाली। जिसके माध्यम से पुलिस ने 'मत करो इतनी जल्दी जिंदगी नहीं है सस्ती'जैसी तमाम बोर्ड लेकर जनता से यातायात नियम का पालन करने का आवाहन किया!
इतना ही नहीं इस उपलक्ष में पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से जनता को मुफ्त में हेलमेट वितरित किए साथ ही पुलिस ने कई जनजागृति कार्यक्रम का भी सफल आयोजन किया!
अंजूलफाटा यातायात पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कल्याणराव घेटे ने कार्यक्रम के शुरुआत में ही 100 छात्रों को यातायात संदर्भ में मार्गदर्शन किया जिसके बाद दूसरे दिन 50 छात्रों ने रैली निकाली!इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर के अलावा व्यापारी रिक्शा, ट्रक, टेंपो, चालकों को जगह-जगह शिविर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी सुरक्षा सप्ताह से 1 दिन पहले अंजूलफाटा यातायात कार्यालय प्रांगण में 200 लोगों को मुफ्त में हेलमेट का वितरण किया गया जिसमें आम जनता के साथ पुलिस वा पत्रकार भी शामिल रहे इसके साथ ही कोनगाव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश कटके व अंजुरफाटा के सीनियर पीआई कल्याणराव घेटे द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनजागरूक रैली निकाली गई रैली अंजूलफाटा से शुरुआत होकर राहनल, कोपर, व कल्हेर होते हुए अंजूलफाटा इलाके के रईस हाईस्कूल में जाकर समाप्त हुई कार्यक्रम में सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कर्ठवर,पुलिस हवलदार संदीप भुते,पुलिस हवलदार अशोक भोसले, पुलिस हवलदार प्रताप राणे, पुलिस नाइक आनंद लकड़े, पुलिस ना. शिवाजी भोईर, पु. ना . विनोद लोढे पो ना शरद रायते आदि ने विशेष मेहनत की !


✍ रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी
Previous Post Next Post