प्रयागराज न्यूज

   प्रयागराज के करछना तहसील अंतर्गत राम का पूरा में भरद्वाज स्टडी पॉइंट का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
   जानकारी के अनुसार आज भरद्वाज स्टडी पॉइंट के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भरद्वाज परिवार एवं सनराइज परिवार द्वारा विद्यार्थियों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया तथा परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज मे जन जागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले समाजसेवियों व कवियों को सम्मानित भी किया गया। भरद्वाज स्टडी पॉइंट के प्रबंधक विनय द्विवेदी ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को सर्वोत्तम शिक्षा उपलब्ध कराना है जबकि परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक प्रबन्धक व मुख्य अतिथि आठ.के. पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि उनकी संस्था भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के साथ ही निर्धन व बेसहारा भारतीय नागरिकों को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में एनजीओ परमेंदु के प्रयागराज मण्डल प्रभारी विनय कुमार द्विवेदी, युवा कल्याण प्रभारी अमित कुमार मिश्र, बाल श्रम उन्मूलन प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल व कवि सन्तोष कुमार शुक्ल समर्थ आदि कई दर्जन समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका परम सत्ता संघर्ष प्रति पल का करछना तहसील क्षेत्र के लिए लोकार्पण भी किया गया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों व कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर. के. पाण्डेय एडवोकेट, प्रबन्धक विनय कुमार द्विवेदी, समाजसेवी अमित कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार शुक्ल, कवि संतोष कुमार शुक्ल ,समर्थ रत्नाकर तन्हा, ग्राम प्रधान रामसूरत शुक्ल, कुंवर जी तिवारी, लालचंद पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।

✍ रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी
Previous Post Next Post