फतेहपुर खबर
धाता थाना अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
फतेहपुर जनपद के धाता थाना में तैनात तेजतर्रार थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । आपको बता दें कि लगातार अच्छे कार्य से सुर्खियों में रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपराध को रोकने में सफलता प्राप्त की है । जिसके चलते आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने धाता थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । आपको बता दें कि यह वह थानाध्यक्ष है जिसने जिस भी थाने की कमान संभाली है । वहां पर अपराध करने वालों ने इनके सामने घुटने टेक दिए हैं वही धाता थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह बहुत ही सरल स्वभाव के भी हैं जो हमेशा लोगों को सम्मान देते रहे हैं।
✍ रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी
