युवक मंगल दल ने किया सम्मानित
सोनभद्र-घोरावल ब्लाक के सरौली ग्राम पंचायत में गाँव के वरिष्ठ व सम्मानित नागरिक श्री विजय शंकर सिंह पटेल जयगुरुदेव जी को युवक मंगल दल के जिलामंत्री श्री मनोज कुमार दीक्षित ने सप्रेम रेडियो भेंट करके सम्मानित किया। श्री दीक्षित ने बताया कि श्री पटेल द्वारा लगभग बीस वर्षों से लगातार रेडियो को सुना जा रहा है।जो आज के आधुनिक युग मे सबसे अलग है।पुराने धरोहरों का हर एक जगह दोहन किया जा रहा है।लेकिन इनके द्वारा पुराने धरोहरों को संजोकर रखने का प्रयास किया जा रहा है।इस बाबत जब उनसे बात किया गया तो उन्होंने बताया कि ये सब पुराने ग्रन्थ हैं। आज के समय में मोबाईल हो जाने से रेडियो घड़ी कैलकुलेटर इत्यादि पुरानी चीजों की मियाद ही खत्म हो गई।आज प्रकृति के साथ भी हर एक जगह खिलवाड़ किया जा रहा है।जैसा की आज के समय में दो दो सौ मीटर की दूरी पर जमीन में छेद किया जा रहा है।उसका परिणाम यह है कि भूकम्प का असर ज्यादा पड़ता जा रहा है।इस मौके पर पापी न्याय पंचायत के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार पाण्डेय व छविनाथ पटेल इत्यादि लोग मौजूद रहे।
खास रिपोर्ट मुकेश द्विबेदी सोनभद्र

