*एडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस*
उत्तरप्रदेश की जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर मे एडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ, वहीं एडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार मिश्रा ने फरियादियों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी, तथा संबंधित अधिकारी को फटकार भी लगाई एवं जल्दी कार्य करने के दिशा निर्देश भी दिए, संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील कलीनगर उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा, तहसीलदार राकेश मौर्य, चौकी प्रभारी बालकराम, एडीओ पंचायत मेहरबान सिंह राणा, अजमेर सिंह, पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार, विनोद कुमार, लेखपाल पुनीत यादव, राजेश कुमार, विजेंद्र सिंह राणा, विपिन शर्मा, शेर अली, अनवर अली, एसआई नरेंद्र कुमार, दीपचंद, मौजूद रहे.
रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ पीलीभीत
