*प्रयागराज*

डॉ0 प्रियंका को न्याय हेतु सामाजिक संस्थाओं का कैंडिल मार्च

   प्रयागराज, 02 दिसम्बर 2019। डॉ0 प्रियंका को न्याय दिलाने हेतु प्रयागराज की सामाजिक संस्थाओं ने आज संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाला।
    जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सनातन महासभा तथा समाजसेवी अधिवक्ता आर0के0 पाण्डेय के आह्वान पर प्रयागराज की समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत, प्रयागराज, परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी, सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन तथा राष्ट्रीय सवर्ण समाज ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर प्रयागराज शहर के सुभाष चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जी महाराज, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष अवनीश मिश्र, एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के प्रबन्धक आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट, जिला प्रभारी राष्ट्रीय सनातन महासभा, पीडब्ल्यूएस परिवार के प्रयागराज मण्डल प्रभारी विनय द्विवेदी, उपाध्यक्ष अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन, भईया जी दाल भात परिवार के अनिल पाण्डेय, सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के प्रबन्धक कुंवरजी तिवारी, राष्ट्रीय सवर्ण समाज के अध्यक्ष अरविंद तिवारी व समाजसेवी अरविंद मिश्र सहित हजारों प्रयागराजवासी उपस्थित थे। उपस्थित प्रदर्शनकारियों के समूह को आशीष जी महाराज, आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट, विनय कुमार द्विवेदी, अनिल पाण्डेय व कुंवर जी तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।
*✍ ब्यूरो रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी*
أحدث أقدم