नई दिल्ली । युवा तुर्क कहलाए जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की आज 73वीं जयंती है। संजय गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेनका और वरुण गांधी शनिवार सुबह शान्ति वन पहुंचे और संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संजय गांधी, फिरोज गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे। 23 जून 1980 को संजय गांधी दिल्ली में एक विमान हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था। कांग्रेस नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी संजय गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें महात्वाकांक्षी, सुंदर और ताकत का प्रतीक बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "निडर, महात्वाकांक्षी, सुंदर, पावर हाउस संजय गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी का ये सबसे योग्य बेटा कम उम्र में ही दुनिया छोड़ कर चला गया, लेकिन अपनी छोटी जिंदगी में उन्होंने बहुत योग दिया, आप हमें हमेशा याद आते हैं।"
 खास रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज़

Previous Post Next Post