*~ सराहनीय कार्य ~*

*जनपद मुजफ्फरनगर*

*अवैध शराब को तैयार कर बेचने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को थाना तितावी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब व उपकरण बरामद*

   अवगत कराना है कि दिनांक 11.11.2019 की रात्रि को थाना तितावी पुलिस द्वारा अवैध रुप से तैयार की जा रही है अपमिश्रित शराब के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को जंगल ग्राम नंगला पिथौरा से गिरफ्तार किया गया।
 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*
*1-* रामपाल पुत्र स्व0 निरंजन निवासी ग्राम नंगला पिथौरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर।
*2-* दीपक उर्फ ढुगली पुत्र रामवीर निवासी ग्राम नंगला पिथौरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर।

*बरामगदी का विवरण*
*1.* 20 लीटर अपमिश्रित शराब खाम।
*2.* 250 लीटर लाहन।
*3.* 04 किलोग्राम यूरिया।
*4.* 02 बडे प्लास्टिक के ड्रम, गैस चुल्हा, भट्टी व शराब बनाने के अन्य उपकरण।

*नोट:- अभियुक्तों द्वारा शराब की तीव्रता बढाने के लिए यूरिया के प्रयोग किया जाता था, बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया है*।
Previous Post Next Post