हाथ मलती रह गई यूपी पुलिस, गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, कमलेश तिवारी की हत्या के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार


GUJARAT ATS KAMLESH TIWARI

हिन्दू समाज पार्टी के नेता और हिन्दू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के दो मुख्य आरोपी को गुजरात एटीएस ने अपने गिरफ्त में लिया है। अशफाक और मइनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया. एटीएस चीफ ने कहा- जल्द ही इन्हें यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

आपको बता दें, 18 अक्टूबर को कमलेश तिवारी की हत्या उनके घर पर कर दी गई थी। इसके बाद यूपी पुलिस ने तमाम कड़ियों को जोड़ते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक
أحدث أقدم