उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्य आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अरेस्ट किया गया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। इससे पहले गुजरात से पकड़े गए तीन आरोपियों को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया गया। तीनों साजिशकर्ताओं को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
डीआईजी एटीएस गुजरात हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में एसपी बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य अधिकारियों ने कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में वॉन्टेड आरोपियों अशफाक हुसैन जाकिर हुसैन शेख (34) और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। अशफाक सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है जबकि मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमारवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी, सूरत का रहने वाला है। बता दें कि अशफाक पेशे से मेडिकल रीप्रजेंटेटिव और मोइनुद्दीन फूड डिलिवरी बॉय का काम करता था।
Report Yogesh Kumar Singh Lucknow
أحدث أقدم