*बलहा उप चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा सील।*

*सोमवार की शाम 06 बजे से पुनः शुरू होगा आवागमन ।*

बहराइच।जिले की विधान सभा 282 बलहा (सुरक्षित ) के उप चुनाव 2019 को लेकर 21 अकतूबर की सुबह से होने वाले मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा को शनिवार शाम 06 बजे से सील करते हुवे भारत नेपाल के बीच यात्रियों व वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
 थाना रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि रविवार व सोमवार को भारत नेपाल के बीच आवागमन बाधित रहेगा। सोमवार को बलहा उप चुनाव सम्पन्न होने के बाद शाम 06 बजे से आवागमन बदस्तूर खोल दिया जायगा।
Previous Post Next Post