यूपी: पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर, 22 IPS अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार शाम राज्य के 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ताबादले की सूची में वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। जबकि श्रावस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है।
इसके अलावा हापुड़ के एसपी यशवीर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में वाराणसी, सोनभद्र, श्रावस्ती, अलीगढ़ (ग्रामीण) व मुरादाबाद (नगर) व हापुड़, महोबा, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं.
तबादलों में चित्रकूट के एसपी मनोज कुमार झा का नाम भी शामिल है। उनका तबादला कर अब प्रयागराज भेज दिया गया है जहां पर वो रेलवे के पुलिस अधिक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह पर अब अंकित मित्तल को भेजा गया है जिनकी मुरादाबाद में तैनाती थी। इसके अलावा सोनभद्र के पुलिस अधिक्षक प्रभाकर चौधरी को हटाकर वाराणसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।
प्रभाकर चौधरी-एसएसपी वाराणसी
आशीष श्रीवास्तव-एसपी सोनभद्र
अनूप सिंह-एसपी श्रावस्ती बने
मनीलाल पाटीदार-एसपी महोबा बने
अभिनंदन-एसपी कौशाम्बी बने
प्रशांत वर्मा-एसपी फतेहपुर बने
संजीव सुमन-एसपी हापुड़ बने
अंकित मित्तल-एसपी चित्रकूट
अमित कुमार-एसपी उत्तरी लखनऊ
सुकीर्ति माधव-एसपी सुरक्षा वाराणसी
अतुल शर्मा-एसपी ग्रामीण अलीगढ़
रविंद्र कुमार-एसपी सिटी बरेली बने
रोहन प्रमोद-एसपी सिटी आगरा बने
अनिल कुमार दितीय-एएसपी कानपुर पश्चिम
अमित आनंद-एसपी सिटी मुरादाबाद
यशवीर सिंह-सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ
स्वामीनाथ-एसपी एसीओ लखनऊ बने
प्रदीप गुप्ता-एसपी विजिलेंस लखनऊ
रमेश-एसपी इंटेलीजेंस लखनऊ
मनोज झा-एसपी रेलवे प्रयागराज बने
लल्लन राय-एसपी ईओडब्ल्यू लखऩऊ
राजेश श्रीवास्तव-एसपी टीजी लखनऊ
शैलेंद्र राय-एसपी विधानसभा सुरक्षा
