आज दिनांक 28.10.19 को थाना स्थानीय पर गठित टीम उ0नि0 श्री राम केश यादव हमराही हे.का. महेश चंद्र उपाध्याय, का. श्रीप्रकाश सिंह , का. सतेन्द्र यादव द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दोपहर लगभग 13.25 बजे ग्राम शिवपुर मोहरनिया से जुआ खेलते समय 08 नफर अभियुक्त 1.लिलऊ पुत्र मो. हनीफ 2.मो. कली पुत्र बाबू 3.रहमान पुत्र अकबर अली 4.मंजुर पुत्र होली 5.प्रकाश आर्या पुत्र पाटन आर्या 6.अनवर अली पुत्र मुमताज अली 7.नाजू प त्र मो. सफी 8.शहीद अली पुत्र सलीम अली नि.गण ग्राम शिवपुर मोहरनिया थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के पास से माल फड 52 ताश के पत्ते व 2350 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 391/19 धारा 13 जुआ अधिनियम  पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया
रिपोर्ट विनोद यादव
Previous Post Next Post