गमगीन माहौल में दफन हुए ताजिया
सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात निघासन पुलिस
मोहर्रम के दसवीं के दिन निघासन विकास खंड के ग्राम पंचायत बल्लीपुर ढखवा गदियाना के कर्बला पे पतिया, टापरपुरवा, मोतीपुरवा ,मुन्नापुरवा, हक्कलपुरवा, सेमरहिया, भदुरहिया गदियाना,सिसवारा गदियाना गाँव के ताजिया गमगीन माहौल के साथ दफन हुये इस मौके पर शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिये निघासन कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा जिसमें एस आई प्रेम चंद्र गौतम, कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, कांस्टेबल नीरज चतुर्वेदी , कांस्टेबल कैलास कुमार मौजूद रहे ।
रिपोर्ट परमजीत सिंह लखीमपुर खीरी
