वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारो को देखते हुए पीस कमेटी के सदस्य, एस-10 सदस्य, डिजिटल वालेंटियर व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की मीटिंग
_कानपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,कानपुर नगर द्वारा बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज थानाक्षेत्र कर्नलगंज में आगामी बकरीद त्यौहार, श्रावण मास सोमवार व 15 अगस्त आदि के दृष्टिगत पीस कमेटी के सदस्य, एस-10 सदस्य, डिजिटल वालेंटियर व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर आने वाली समस्याओं व उनके निराकरण के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपील की गयी पुलिस अधीक्षक पश्चिम व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज भी मौजूद रहे_
