पयागपुर बहराइच प्राथमिक पाठशाला पयागपुर द्रितीय के भवन से दो फिट की दूरी पर लगा बिजली का लोहे का खम्भा बन सकता है मौत का कारण सैकड़ो बच्चो की जा सकती है जान जिम्मेदार मौन थाना अध्यक्ष पयागपुर आवास से ठीक पीक्षे स्थित प्राथमिक पाठशाला पयागपुर द्रितीय में लगे खम्भे में आये दिन करंट उतरने से बच्चे विद्यालय जाने से आना कानि करते है एवं एक सांड की मौत भी हो चुकी है जिस सम्बन्ध में प्रधान शिक्षक ने प्राथना पत्र भी विद्युत विभाग पयागपुर में दिया है लेकिन दूसरी तरफ विद्यालय के छत से महज दो फिट की उचाई से विधुत तार भी एक खम्भे से दूसरे खम्भे तक ले जाया गया है जिससे कभी भी बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता है जिससे ग्रामीणों में रोष है।
रिपोर्ट सुनील उपाध्याय पयागपुर बहराइच
