मुरैना। शहर स्थित नया बस स्टैंड में जमील खान दुकान का संचालन करता है। मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते जमीन के गांव जौरा खुर्द का का ही हसन खान अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया। और गालियां देने लगा। जब जमील ने गालियां देने का विरोध किया तो हसन व उसके साथियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी व जमील को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में हसन व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

أحدث أقدم