पुलिस को एक स्थायी वारंटी नक्सली पकड़ने में सफलता मिली. बीजापुर जिले में पुलिस द्वारा चलाये ज रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत व मुखबिर की सूचना पर उसूर थाना बल व सीआरिपीएफ 229 की संयुक्त टीम ग्राम भुसापुर की ओर गस्त व सर्चिंग के लिए निकली थी, कि ग्राम भूसापुर के जंगल में 01 स्थायी वारंटी पकड़ा गया। वारंटी सोमडू पिता एर्रा उम्र 48 वर्ष, जाति मुरिया, ग्राम भूसापुर थाना उसूर का रहने वाला है। जो कि थाना उसूर के अपराध क्रमांक 05/2015 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. एवं 03/2016 धारा 147, 148, 149, 341, 431 भादवि0, 3(1, 2) लो.स.नु.निवा.अधि. के अपराध में शामिल रहा है।

उक्त स्थायी वारंटी को थाना उसूर में विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21/08/2019 को माननीय सी.जे.एम. न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।
أحدث أقدم