आज दिनांक 17  अगस्त 2019 को जनपद श्रावस्ती अंतर्गत विकासखंड गिलौला के ग्राम पंचायत गिलौला  में सोशल ऑडिट टीम द्वारा  वर्ष 2018 2019की ग्राम पंचायत इस सोशल आडिट की बैठक की गयी जहां पर ग्राम पंचायत के मात्र इने गिने कुछ लोग थे और ग्राम प्रधान पूजा देवी अनुपस्थित रही यहां तक कि सोशल ऑडिट कर्मियों द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों से सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाया गया और यह बताया गया  कि इस पर कार्यवाही बाद में लिखी जाएगी बैठक में  उपस्थित लोगों ने जब अपनी परेशानी बताना शुरू किया तो सोशल ऑडिट की बैठक करने वाले अधिकारी ने कहा कि हम बैठक निरस्त  कर रहे हैं जब क्राइम खुलासा टीम द्वारा पूछा गया कि बिना समस्याओं का निराकरण किए हुए ही आप बैठक को क्यो निरस्त कर रहे हैं तो प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र और अध्यक्ष जी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया प्रधान प्रतिनिधि से जब पूछा गया कि प्रधान जी कहां हैं तो उनका जवाब आया कि प्रधान आपके मन से नहीं अपने मन से चलेंगे अगर उनकी इच्छा होगी तो बैठक में आएंगे उनकी इच्छा नहीं होगी तो बैठक में नहीं आएगी।
 रिपोर्ट:-श्री कमलेश शुक्ला ब्यूरो चीफ श्रावस्ती
Previous Post Next Post