मुरैना। मुरैना गांव स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर में रविवार रात को चोरों ने धावा बोला। चोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी, दो छत्र व दानपात्र को चुरा ले गए। चोरी का तब पता चला जब सुबह पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए गए। मंदिर में चोरी से मुरैना गांव सहित शहर व अंचल के लोगों में खासा आक्रोश है।10 दिन से घूम रहे थे चोर, 8 दिन पहले भी भगाया था पुजारी ने पुजारी रामनिवास ने बताया कि चोर करीब 12 दिन से मंदिर के आसपास चक्कर लगा रहे थे। आठ दिन पहले भी चोर चोरी करने के प्रयास में थे। तब फायरिंग कर उन्हें भगाया था। इस बात की सूचना पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
Previous Post Next Post