कमलेश कुमार अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा पर लगे गंभीर आरोप - "अधिवक्ताओं का समूह सर्किट हाऊस मे विधायक प्रेम नरायन पांडेय से मिलकर सौंपा ज्ञापन "।
गोंडा ।
मामला देवीपाटन मंडल गोंडा के अपर आयुक्त कमलेश कुमार से संबन्धित है जिनके द्वारा की जा रही प्रशासनिक अनियमितताये , भ्रष्टाचार , अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार , निर्णय मे अनियमितता , इत्यादि आरोपो की शिकायत अधिवक्ताओं का एक बड़ा समूह उच्चाधिकारियों से करता चला आ रहा लेकिन कोइ भी सुधार व समाधान न होने की दशा मे अधिवक्ताओ मे आक्रोश फैल चुका है, और आगे की लड़ाई की योजना पर मंथन चल रहा है । इसी क्रम मे दिनांक 03-08-2019 को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सर्किट हाऊस गोंडा मे विधायक प्रेम नरायन पांडेय को ज्ञापन सौंपकर अपर आयुक्त कमलेश कुमार द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करकर अधिवक्ताओं तथा वादकारियों का शोषण, भ्रष्टाचार , कदाचार , दुर्व्यवहार , निर्णय मे अनियमितता इत्यादि आरोपो की न्यायिक जांच कराकर विभागीय कार्यवाही तथा स्थानान्तरण की मांग की है जिसका नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने किया जिसमे सैकंडो की संख्या मे अधिवक्ता मौजूद थे । विधायक प्रेम नरायन पांडेय जी ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया है हरसंभव प्रयास करके इसका समाधान कराऊंगा । इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता इजहार अहमद , वरिष्ठ अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय , शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल वसंत शुक्ला , अधिवक्ता पंकज दीक्षित , अधिवक्ता पी.के .सिंह , बिन्देश्वरी प्रसाद , सुनील कुमार , कृष्ण गोपाल , राम शंकर , शैलेंद्र सिंह , हृदय प्रकाश , शेर बहादुर इत्यादि भारी संख्या मे अधिवक्ताओं का जनसैलाब मौजूद था ।
उक्त प्रकरण की जानकारी अधिवक्ता पंकज दीक्षित ने दी ।
