*कपड़ा फाड़ होली हुई तो जाना पड़ेगा जेल*
*इस बार होली के नाम पर अश्लील गाना बजा तो खैर नहीं*
*एक एक व्यक्ति पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर*
इस बार होली पर हुड़दंग करने के नाम पर कपड़ा फाड़ होली खेलने वालों की खैर नहीं, और इतना ही नहीं, होली पर अश्लील गाना बजा तो भी खैर नहीं है। प्रशासन इस बार होली पर्व पर फूहड़कम फैलाने वाले के साथ पुलिस सख्ती से निपटने की तैयारी में हैं।
पुलिस का कहना है कि त्योहार के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए विगत दो दिनों से नगर समेत अन्य क्षेत्रों में रिक्शा में लाउडस्पीकर लगा कर प्रचार कराया जा रहा हैं कि लोग खुशी व उल्लास पूर्वक पर्व मनाए, यह पर्व शांति उमंग का पर्व हैं। लोग आपस मिल जुल कर त्योहार मनाएं, किसी के साथ अभद्रता न करें।
विगत कुछ दशकों से जिस तरह कुछ लोगो के द्वारा होली के पर्व पर फूहड़ कम व अश्लीलता परोस कर त्योहार मानने के तरीको के चलते यह पर्व अपने मूल संस्कृति से हटता चला जा रहा था। उसके लिए इस तरह के कदम आवश्यक हो जाते हैं। जिससे लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
काइंम खुलासा न्यूज चैनल रिपोर्ट
न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा जी की ख़बर
जिला मीडिया काइंम ब्यूरो चीफ
शिवम कुमार अस्थाना
डिस्ट्रिक्ट हरदोई
🚨🚨🚨🚨