समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे अध्यापक बच्चो के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़।
हरदोई
टड़ियावां हरदोई। प्रदेश सरकार ने भले ही परिषदीय व अन्य विद्यालयों को खुलने का समय निर्धारित कर रखा हो और संबंधित को निर्देश जारी किए हो, जिसके अनुपालन के लिए विभागीय अधिकारियों ने सभी अध्यापकों को विद्यालय समय से पहुंचने के लिए कड़े निर्देश भी दे रखे उसके बाद भी यहां हरदोई जिले की विकास खंड टड़ियावां के ग्राम गढ़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका पारुल देवी समय से विद्यालय न पहुंच कर विद्यालय समय के 38 मिनट देर में पहुंच कर बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वही अध्यापिका के पति ब्लॉक टड़ियावां के ग्राम नौआ खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वही प्रधानाध्यापक संदीप सिंह अपनी अध्यापिका पत्नी पारुल देवी को 9 बजकर 38 मिनट पर छोड़ कर अपने तैनाती स्थान पर करीब 9:50 बजे पहुंच रहे हैं। इस तरह दोनो पति पत्नी शासन के नियमों को दरकिनार कर बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
मामले में बी ई ओ टड़ियावां शिव सिंह ने बताया कि मामले जानकारी नहीं है,दोनो  विद्यालयों में उपस्थिति की जांच कर नोटिस भेजकर कार्यवाही की जाएगी।
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
             काइंम खुलासा न्यूज चैनल रिपोर्ट 
              जिला मीडिया काइंम ब्यूरो चीफ 
                    शिवम कुमार अस्थाना 
أحدث أقدم