हरदोई में पत्रकारों ने सुरक्षित पत्रकारिता सुरक्षित लोकतंत्र की मांग करते हुए भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष किया सत्याग्रह
हरदोई/इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) के आवाहन पर उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हरदोई यूनिट ने निवर्तमान प्रदेश सचिव लक्ष्मीकान्त पाठक की अगुवाई में अमर शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर  23 मार्च को उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पत्रकार सुरक्षा दिवस मनाते हुये सुरक्षित पत्रकारिता, सुरक्षित लोकतंत्र,(Save journalism,Save democracy)की मांग करते हुए भगतसिंह की प्रतिमा के समक्ष हाथों में तख्तियां लेकर सत्याग्रह किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनियन के निवर्तमान प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मीकांत पाठक ने बर्तमान में पत्रकारिता के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बर्तमान दौर में पत्रकारिता अपने सबसे कठिन दौर में है। सुरक्षित पत्रकारिता की बदौलत ही लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है। आज सरकार की आलोचना देशद्रोह माना जा रहा है। नौकरशाही से सवाल करने से सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न होना कहकर पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करा दिया जाते हैं। ऐसे में देश का चौथा स्तंभ पत्रकारिता ही सुरक्षित नहीं है तो लोकतंत्र की परिकल्पना कैसे की जा सकती है। उन्होंने देश के सभी पत्रकारों का आवाहन करते हुए कहा कि समय रहते लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए हम सब को संगठित होना ही होगा। यूनियन के जिलाध्यक्ष रीतेश मिश्रा ने बर्तमान दौर में बढ़ती पीत पत्रकारिता पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सरोकारों से सम्बंधित पत्रकारिता करनी ही होगी। जिससे आजादी के लिए अमर शहीद भगत सिंह जैसे सपूतों का बलिदान व्यर्थ न हो। यूनियन के जिला महासचिव ओमदेव दीक्षित ने कहा कि बर्तमान समय में कलम पर पहरा बिठाया जा रहा है। ऐसे में पत्रकारिता सुरक्षित रखनी होगी। पत्रकारिता सुरक्षित रहेगी तो लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम में पधारे इण्डियन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरनाथ अवस्थी ने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चौथे स्तम्भ को मजबूती से खड़ा रहना पड़ेगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव हरिवंश तिवारी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पत्रकारिता को आजाद रखने के लिए जो ज़रूरी कदम हो उठायें जाने चाहिए। आईएनए न्यूज की सम्पादक लक्ष्मीसिंह ने कहा कि पत्रकारिता को सुरक्षित रखने के लिए पत्रकारों को इच्छा शक्ति बढ़ाने की जरुरत है। पत्रकारिता सुरक्षित रहेगी तो लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश त्रिपाठी ने उपस्थित पत्रकारों से पत्रकारिता को सुरक्षित रखने के लिये एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुरेश शुक्ल, पुनीत मिश्रा, शिवम कुमार अस्थाना राजीव रंजन त्रिपाठी, विपिन कुशवाहा, मोहित मिश्रा, पूजा, सत्यपाल सिंह, विशाल वाजपेई, संदीप शुक्ला समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
    जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट 
                  न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
             जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
                    शिवम कुमार अस्थाना 
                        डिस्ट्रिक्ट हरदोई 
                        🚨🚨🚨🚨🚨
                    
Previous Post Next Post