*सख्ती लापरवाह सचिवों पर कसेगा अब शिकंजा !*
*#हरदोई:* ग्राम पंचायतों में तैनात दर्जनों सचिव विकास कार्यों में सुस्ती बरत रहे हैं। विभागीय बैठकों तक में गायब रहते हैं। ऐसे सचिवों पर अब शिकंजा कसा जाएगा।
.
मल्लावां ब्लाक के सचिव संजीव कुमार, शिवकुमार, बेहन्दर की नेहा, रत्नेश, राजेश गुप्ता, मोहम्मद सगीर अंसारी, प्रियांशु भारती, सर्वेश कुमार, बिलग्राम के सुशील, आर्यनराज, माधौगंज की नेहा सिंह, वृजेंद्र पाल, अरविंद, कन्हैयालाल, कोथावां के कुलदीप, धर्मवीर, अनिल, राजाराम, कामता प्रसाद व संतोष बीते दिनों विभागीय बैठक में अनुपस्थित रहे।

जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि कुल 22 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी बैठक में गैरहाजिर रहे हैं। इनका वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने, पंचायत सचिवालयों की क्रियाशीलता की लगातार समीक्षा की जा रही है। शासनादेश के अनुसार जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से बुलाई गई। बैठक में भी सचिवों के गायब रहने पर कार्रवाई होगी। फिलहाल नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर एक्शन होगा।
*-🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
जिला मीडिया काइंम खुलासा न्यूज चैनल रिपोर्ट 
         काइंम खुलासा न्यूज चैनल रिपोर्ट 
          जिला मीडिया काइंम ब्यूरो चीफ
                शिवम कुमार अस्थाना
                    डिस्ट्रिक्ट हरदोई 
                          हरदोई 
أحدث أقدم