*समय हुआ पूरा, जर्जर 128 स्कूल का काम अभी अधूरा*
*हरदोई।* बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में जर्जर 128 स्कूल भवनों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इससे करीब 20 हजार बच्चे खतरे में रहते हुए पढ़ाई करने को मजबूर हैं। पहले स्कूल भवनों का निर्माण बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक करते थे। उनकी ओर से बनाए गए स्कूलों की गुणवत्ता खराब निकलने पर सरकार ने उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली। इस बार लोकनिर्माण विभाग के तीन खंडों को अपने अपने क्षेत्र के चयनित स्कूल का निर्माण करने को कहा गया है। पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी मिलने से उम्मीद थी कि अबकी बार समय से गुणवत्तापरक तरीके से स्कूल भवन बन जाएंगे,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेटलतीफी का आलम बरकरार है। फिलहाल तीन में से एक भी खंड ने स्कूल भवनों का शत प्रतिशत काम पूरा नहीं कराया है। लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता सुमन्त कुमार ने कहा टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई गई है। काम तेजी से कराया जा रहा है। 31 मार्च तक काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। बीएसए डा. विनीता का कहना है कि समीक्षा की जा रही है। इसी माह स्कूल भवन बनवाए जाएंगे।
*-गोमती अवध न्यूज-*
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
                क्रांइम खुलासा न्यूज चैनल रिपोर्ट 
         न्यूज रिपोर्ट जिला मीडिया काइंम ब्यूरो चीफ 
                     शिवम कुमार अस्थाना
                        डिस्ट्रिक्ट(हरदोई)
أحدث أقدم