आज "परीक्षा पर चर्चा " कार्यक्रम में श्रीमती Alka Singh Arkvanshi माननीय विधायक सण्डीला ने आई आर इंटर कालेज सण्डीला के विद्यार्थियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी का विद्यार्थियों से संवाद सुना ।प्रत्येक सीट पर स्वयं पहुंच कर छात्र छात्राओं से चर्चा की । उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन तथा मनोयोग से परिश्रम के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे वह उनके घर पर बधाई और मिठाई लेकर आएंगी । इस अवसर पर यशस्वी शिष्य महेन्द्र कुमार सोनी 'सभासद' , शिवम सिंह Saurabh Gupta अमर गुप्ता, रिंकू सक्सेना, सुमित गुप्ता ,मंडल संयोजक अर्पण अस्थाना,प्रधानाचार्य जी तथा समस्त शिक्षक उपस्थित रहे ।