24 घंटे बीतने के बाद भी संबंधित विभाग ने नहीं ली खबर। बेनीगंज में बंदरों का आतंक बरकरार स्थानीय लोगों के अनुसार जल्द ही कस्बे में बड़ी संख्या में बंदरों की हुई है आमद।
बच्चे बूढ़े जवान ठंड के समय में भी घरों की छतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
छत से गिरे अचेत अवस्था में पड़े युवक के बालों को भी नोच डाला था बंदरों ने।
आखिर क्यों मूक दर्शक बना विभाग? जिम्मेदारियों से क्यों कतरा रहे हैं संबंधित विभाग के जिम्मेदार?
बंदरों के हमले में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत,पड़ोसी छत पर वर्कआउट करते वक्त बंदरों ने किया हमला
अचानक हुई घटना से सहम गया नगर
(पुनीत मिश्रा)
बेनीगंज/हरदोई_नगर में इन दिनों बन्दरो ने काफी आतंक मचा रखा है, बन्दरो ने लोगों को रास्तों में चलना दूभर कर दिया है। बन्दरों के भय की वजह से ही नगर मे एक युवक एक मंजिल इमारत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते चलें कि नगर निवासी शरद मिश्रा मोन्टी उम्र 21वर्ष पुत्र लवकुमार मिश्रा रविवार को दोपहर के समय पड़ोसी मकान की छत पर वर्कआउट करने गए थे कि उसी समय उन्हें बन्दरों ने दौड़ा लिया। बन्दरों से बचने की हड़बड़ी में मोंटी मिश्रा एक मंजिल इमारत से नीचे गिर गए, जिससे उनके सर में गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोथावां ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने राजधानी के ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। देर शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अचानक ह्रदय विदारक हुई घटना से पूरा नगर सहम गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही हर कोई दौड़ा चला आया कस्बे में पूरी तरह से शोक की लहर छा गई। देखने वालों की आंखों में आंसुओ के सिवा कुछ न था। उक्त दुखद ख़बर लिखते वक्त स्वतंत्र कलम भी सिहरने को मजबूर थी। मोंटी चार भाई बहनों में सबसे बड़ा एवं होनहार था जो स्थानीय एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था।
अचानक हुई घटना से नहीं उबर पा रहा मृतक मोंटी का परिवार।
🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨
न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
जिला मीडिया ब्यूरो चीफ
शिवम कुमार अस्थाना