*मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को रोजा पुलिस ने आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार।*
आज दिनांक 19.03.2022 को समय 06.25 बजे श्री छोटेलाल पुत्र स्व0 इतवारी निवासी ग्राम मुकरमपुर थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर दिनाकित 19.03.2022 बाबत अपनी चाची रामवती उम्र करीब 75 वर्ष को उसके पुत्र रामनरेश द्वारा शराब पीने के लिए पैसे ना देने के कारण हसिया मारकर हत्या कर देने के संबध मे दाखिल की । तहरीर के आधार पर अभियुक्त रामनरेश पुत्र स्व0 छेदालाल निवासी ग्राम मुकरमपुर थाना रौजा जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 188/2022 धारा 302 भादावि0 पंजीकृत किया गया ।
इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा तत्काल गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को कड़े निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक रोजा द्वारा अपनी टीम के साथ सम्भावित स्थानो पर वांछित अभियुक्त की तलाश कर हत्या के आरोपी को मय आलाकत्ल के ग्राम मुकरमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया । । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट तौफीक रजा शाहजहांपुर