पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि वैलेंटाइन नहीं आतंकियों के सफाए के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनायें -वीरेन्द्र मिश्र
----------------------------------------
लखनऊ,14फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के छल से किए गए हमले में देश की सुरक्षा में लगे भारत के 44 जवान शहीद हुए थे। हालांकि भारत ने पाकिस्तान में घुस कर शहीद हुए जवानों की मौत का बदला तुरन्त ले लिया था। कुछ भटके भारतीय आज पश्चिमी सभ्यता का गुणगान करते हुए वैलेंटाइन डे मनाकर प्रेम का इजहार कर रहे हैं। आज भारत के इतिहास का वह काला दिन है जिस दिन घात लगाकर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत के जांबाज सैनिकों की पीठ पर छुरा भोंकने का घृणित अपराध किया था। आज 74, रायल होटल विधायक निवास में रामराज स्थापना महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शार्प शूटर तथा वरिष्ठ पत्रकार संजय सक्सेना ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को एकजुट कर देश में आतंकियों के जड़ मूल से सफाये का संकल्प दोहराया। श्री मिश्र ने कहा कि सभी देशवासियों को आज वैलेंटाइन डे नहीं संकल्प डे मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेना होगा।
रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी