*मुरली क्रिकेट टूर्नामेंट में विक्का की तूफानी पारी ने तिर्वा को धोया और सखरेज को फाइनल में पहुंचाया* 
सखरेज की टीम  ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और तिर्वा की टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पाटा और अंकुश  ओपनिंग करने के लिए आए और पाटा 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पवेलियन की ओर वापस चले गए  इसके बाद तिर्वा की टीम के कुछ बल्लेबाजो का विकेट जल्दी गिरने के कारण टीम लड़खड़ाई और फिर टीम के धुरंधर बल्लेबाज अंशुल क्रीज पर आ गए और उन्होंने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली  तिर्वा बाकी बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए और 10 ओवर में 130 रनों का लक्ष्य सखरेज टीम के सामने रखा सखरेज टीम से ओपनिंग करने आए शर्मा और विक्का (विकाश);शर्मा पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया इसके बाद टीम का दारोमदार पूरा विक्का  के ऊपर आ गया और विक्का  उसे पूरी तरह से निभाया और मात्र 27 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 71 रन बना डाले उनका साथ दे रहे नीलेंद्र ने 23 गेंदों में छह चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ पारी खेली और एक अच्छी  जीत दिलाई और टीम को फाइनल में प्रवेश करवा दिया
रिपोर्ट हर्ष शुक्ला कानपुर

أحدث أقدم