*टीम मिशन बेटियाँ के अभियान को मिला जन जन का समर्थन* 
   *घर घर मे प्रज्वलित हुआ एक दीप शहीदों के नाम*

ललितपुर- किसी भी कार्यक्रम की सफलता का जन समूह से मिलने वाले समर्थन पर निभर होती है । जनपद ललितपुर में महज़ 5 लोंगो के द्वारा स्थापित संस्था टीम मिशन बेटियाँ देश के 8 राज्यों में बेटियों के जीवन शिक्षा सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है संस्था प्रत्येक बर्ष दीपावली के अवसर पर देश के अमर शहीदों के लिए "एक दीप शहीदों के नाम" कार्यक्रम करती है जिसमे संस्था भिन्न भिन्न कार्यों से आमजन से आग्रह करती है कि एक दीप हमारे अमर शहीदों के लिए प्रज्वलित करे और उस दीपक के सर्च सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालकर ओर लोंगों को भी जागृत करें । 
इस बर्ष भी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता "जीत" के नेतृत्व में इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाया गया । संस्था ने आस पास के टूटे फूटे टाइल्स से पूजा चौकी बनाई जिसको मोरपंख से सजा कर गौ माता के दीपक के साथ लोंगो को निशुल्क रूप से वितरित कर आमजन से सहयोग मांगा जिसका जिम्मा जिला संयोजक उर्वशी साहू प्रदेश संयोजक जाकिर खान , मंडल संयोजक झांसी मुनीर इस्माइली ने संभाला । टीम मिशन बेटियाँ द्वारा उत्तर प्रदेश सहित झारखंड , उड़ीसा , पश्चिम बंगाल , छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश , जम्मू कश्मीर राज्यों में भी एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम किया गया । संस्था के इस आयोजन को विशाल जनसमर्थन मिला क्या आम क्या खास सभी ने अपने अपने घर मे शहीदों के नाम से दीप प्रज्वलित किया और अनेकों प्लेटफार्म के माध्यम से लोंगो को जागृत भी किया जनपद की अन्य संस्थाओं जैसे मानव ऑर्गनाइजेशन , अधिवक्ता संवाद , मुक्ति संस्था , सेडो ग्रुप , कौमी एकता समिति , महिला योग संस्था , जय अम्बे रक्तदान समिति , राजाराम व्यायामशाला अन्य संस्थाओं ने सहयोगी की भूमिका निभाई साथ जनपद के गणमान्य व्यक्तियो एड. पुष्पेंद्र सिंह चौहान , ज्योति सिंह लोधी , सेतु यादव , मुकेश लोधी , प्रीति जैन , डॉ. राजीव निरंजन , डॉ. अवधेश अग्रवाल , डॉ. राजकुमार जैन , अंकित सतभैया , गहोई गौरव अभिनव गुप्ता , अनुज गुप्ता ,एड. रविन्द्र घोष जैसे अनेकों व्यक्त्वि ने जनपद को समाज को देश के अमर शहीदों के दीप लिए के प्रेरित किया । जनपद के पाली तहसील में देवकी नंदन चौरसिया मड़ावरा में रामजी तिवारी के नेतृत्व में सामूहिक दीप प्रज्वलित करने का कार्य किया गया ।
 जिला संयोजक उर्वशी साहू जे जनपद के समस्त आमजन का आभार व्यक्त किया । आयोजन को सफल बनाने में गरिमा तिवारी , राजकुमार साहू , विनोद नामदेव , अरुण कुमार मिश्रा , ब्रजेन्द्र सपेरा , सुरेंद्र सपेरा , जिन्नु सैनी , राहुल साहू भूमिका निभाई । जिला मीडिया प्रभारी अमित लखेरा ने अवगत कराया कि जल्द ही टीम मिशन बेटियाँ अपने आगामी कार्यक्रम के माध्यम से आम जन के बीच आएगी ।

*क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर जिला ब्यूरो*
*पं रामजी तिवारी मडावरा की रिपोर्ट*
أحدث أقدم