सात दिवसीय बाल्मीकि रामायण श्रीराम कथा प्रारम्भ
महरौनी(ललितपुर)- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान में संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य द्वारा आयोजित ज़ूम एप के माध्यम से सात दिवसीय श्री राम कथा का प्रारंभ हुआ । कथा को संबोधित करते हुए वैदिक विद्वान भवदेव शास्त्री अजमेर ने राम के गुणों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं हमें भी भगवान राम के गुणों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से वैदिक संस्कृति ,भारतीय संस्कृति का हमारी उत्तम सामाजिक व्यवस्था का बोध कराया है ।रामायण के विभिन्न प्रसंग हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं ।उन्होंने रामराज्य का वर्णन करते हुए कहा कि राम के राज्य में कोई भी व्यक्ति गरीब दुखी व बीमार नहीं था, चारों और सुख शांति थी , न्याय व्यवस्था बहुत उत्तम थी ,यह रामायण हमारे प्राचीन भारत के गौरव को दर्शाता है
रामकथा श्रवण करने बाले,हाकिम सिंह लोधी,मनोज तिवारी टाटा प्रधानाचार्य,,राधा भक्ति भारती झाँसी,शिव देव आर्य गुरूकुल पौंधा देहरादून,मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ, डॉ प्रमोद कुमार शर्मा प्रयागराज,भवानी शंकर लोधी,सन्दीप सोनी ज्वैलर्स, देवेंद्र सेन वेदांश मेडिकल,छमाधर अहिरवार शिक्षक,डॉ राम गणेश यागिक प्रधान चित्रकूट,अशोक आर्य बिजनौर,योगेश यादव,शत्रुघ्न सेन गुढा,शैलेश आर्य,सविता सिंह,डॉ रामा मेरठ,सत्यनारायण आर्य अजमेर,नेमि चन्द्र व्योम छिंदवाड़ा,नरेश यादव,रामस्वरूप चौधरी,रामस्वरूप वर्मा,राजेन्द्र मुनि कोटा,चन्द्रभान सेन राज्यपाल पुरुष्कृत शिक्षक पन्ना, सूर्य प्रकाश,शिव दत्त गुप्ता बरेली,मंजू कुमावत,भूपेंद्र कुमार सेन लोको पायलट,पुष्पा आर्य हापुड़,प्रदीप कुमार मथुरा,राजपाल सिंह,गोपाल ठाकुर विहार,किशन मनाला आंध्रप्रदेश,रत्न लाल,लोकपाल सिंह बुन्देला,रामनरेश निरंजन सतरवान्स,सियाराम श्रीवास्तव, आचार्य दीपक शर्मा,भगवान दास प्रजापति,संजय सेन अमेरिका, राजेश सविता मथुरा शिक्षक,महिपाल तंवर,सौरभ कुमार,रामभज,शिक्षक घनेद्र सिंह परमार बॉबी राजा चित्रांश कुमार बरोटिया,संजीव ठाकुर,गौरव सोनी,प्रभु साहू महामन्त्री बीजेपी सहित सैकड़ों आर्यजनो ने अमृत पान किया।
संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ ने जताया।
क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा