●●● "सीता जी का वनवास" नाटिका का हुआ मंचन-

■■■ नाटिका को देखकर भाव विभोर हुआ अपार जनसमूह -

मड़ावरा (ललितपुर) वर्णीनगर मडावरा में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या प्रतिभा स्थली प्रणेता आर्यिका रत्न 105 आदर्शमति माता जी संघस्थ आर्यिका श्री 105 अंतरमति माता जी के आर्शीर्वाद से श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में आर्यिका श्री की लेखनी से लिखित "सीता जी का वनवास" नाटिका का मंचन
शैलेंद्र सागर एवं सोहित जैन ललितपुर के एवं मंच व्यवस्था महावीर टेंट हाऊस ललितपुर के रिंकू जैन निर्देशन में लाइट एंड शो के माध्यम से आयोजित किया गया। जिसमें नगर की ही
बेटियों ने नाटिका का मंचन किया।नाटिका के पूर्व कार्यक्रम में पधारे बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मडावरा संजय कुमार पांडे ने मंच का उद् घाटन फीता काटकर एवं डां० बिरधीचंद्र जैन,डां० राकेश सिंघई,राजेंद्र जैन,सिंघई धीरेंद्र जैन,सुरेंद्र जैन,बंटी बजाज,नीलेश जैन,सुमत मोदी,अभिनंदन चौधरी,राजीव सौंरया ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत "कौन कहता है भगवान आते नहीं" की प्रस्तुति पर बेटियों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।"सीता जी का वनवास" नाटिका में मुख्य रूप से दर्शाया गया कि सेनापति द्वारा सीता जी को जंगल में छोडकर आने के पश्चात रामचंद्र जी ने सेनापति से पूछा कि सीता ने मेरे लिए कोई संदेश भेजा है,तो सेनापति ने उत्तर दिया कि हां राजन मां सीता ने यही संदेश भेजा है कि आपने प्रजा के कहने पर मुझे त्याग दिया,प्रजा के कहने पर धर्म के मार्ग को कभी नहीं छोडना।धर्म के प्रति हमेशा अडिग बने रहना। 
इस दृश्य को देखकर अपार जनसमूह भावविभोर होता हुआ दिखाई दिया।नाटिका की खूब सराहना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र सराफ,प्रवीण जैन,विनोद अहिंसा,दीपक जैन,विक्की जैन पेंटर,रवि जैन,विपिन जैन,अनिल जैन,डां०अभिषेक जैन,अरूण बजाज,सुनील जैन खुटगुंवा,आशय जैन का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन खुटगुंवा, चेतन जैन ने संयुक्त रुप से किया।कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त पात्रों का स्वागत व सम्मान किया गया।आगंतुक अतिथियों का स्वागत प्रो० अमित जैन,अंजली जैन ग्वालियर ने किया।इस दौरान नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, जैन समाज मडावरा के अलावा साढूमल,सैदपुर,महरौनी,
सौंरई,बम्हौरी आदि जगहों के जैन धर्मानुलंबियो के अलावा जैनेत्तर लोगों ने नाटिका को देखकर भूरि -भूरि प्रशंसा की

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
أحدث أقدم