फोटो 1- बुंदेलखड सेवा संस्थान टीम तम्बाकू मुक्त स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के तहत
बीड़ावादिनी बालिका इंटर कॉलेज तेरई फाटक में बच्चों को जागरूक करती हुई। 


तम्बाकू मुक्त विद्यालय: 
तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों में
बुंन्देलखण्ड सेवा संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान 

* वीड़ावादिनी बालिका इंटर कॉलेज तेरईफाटक में आयोजित किये गए जागरूकता कार्यक्रम


ललितपुर।
भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य महानिदेशक लखनऊ, राज्य तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं मुख्यचिकित्सा अधिकारी ललितपुर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बुंदेलखंड सेवा संस्थान ललितपुर द्वारा तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद ललितपुर के स्कूल/ कॉलेजों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वीड़ावादिनी बालिका इंटर कॉलेज तेरई फाटक में किया गया। 
बुंदेलखड सेवा संस्थान द्वारा संस्थान के सचिव वासुदेव सिंह के मार्गदर्शन में तम्बाकू मुक्त स्कूल जागरूकता कार्यक्रम वीड़ावादिनी बालिका इंटर कॉलेज तेरईफाटक में आयोजित किया गया। बुंदेलखंड सेवा संस्थान की टीम के
अनुराग खरे, जीतेन्द्र कुशवाहा कल्याण एडवोकेट द्वारा शिक्षकों व छात्रो के बीच पम्पलेट पोस्टर वितरित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया। 
कार्यक्रम में अनुराग खरे ने बताया कि तम्बाकू से कैसे तन, मन और धन तीनों पर बुरा प्रभाव पड़ता उन्होंने बताया कि किस प्रकार तंबाकू से कैंसर नामक भयानक बीमारी होती है जिसका अगर सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने तंबाकू न खाने की शपथ दिलाई। इसके बाद बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। जानकारी दी गई कि मुसीबत में फंसे हुए, बेबस, बेसहारा बच्चो की सहायता के लिए 24 घंटे दिन रात मुफ्त फोन सेवा 1098 है। तम्बाकू के सेवन से गले फेफड़ों स्तन का कैंसर हो जाता है तन मन धन बरबाद हो जाता है आर्थिक हानि हो जाती परिवार कर्ज ग्रस्त हो जाते हैं।
किसी भी शैक्षणिक विद्यालय के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद को बेचना कानूनन अपराध है।

इस अवसर पर संस्थान कार्यकर्ता अनुराग खरे, जीतेन्द्र कुशवाहा, कल्याण एडवोकेट, कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज तिवारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। 
कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने संकल्प गीत सुनाया तथा तम्बाकू उत्पाद का प्रयोग न करें परिवार व देश को तम्बाकू मुक्त बनाने का का संकल्प बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को दिलाया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रतियोगिता के बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय का प्रमाण पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
أحدث أقدم