मडावरा-  बगैर टैक्स जमा किये वाहनों के संचालन को रोकने और बगैर परमिट के वाहनों के संचालन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ललितपुर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आकस्मिक भ्रमण के दौरान अधूरे प्रपत्रों के साथ महरौनी में दो और मड़ावरा में चार लोडर डम्फर ट्रकों को पकड़ा गया। जिनमे से दो लोडर डम्फर ट्रकों का मोके पर ही चालान किया गया तथा दो डम्फर ट्रकों को महरौनी कोतवाली और दो डम्फर ट्रकों को सीज करते हुए मड़ावरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी की इस छापामारी से अधूरे प्रपत्रों के साथ और अवैधानिक तौर पर वाहन चलाने बालों में हड़कम्प मच गया।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
أحدث أقدم