फोटो परिचय 1- ब्लॉक स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह, पत्रकार राजू तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा, बिभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते छात्र-छात्रा।

शरीर एवं मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के लिये खेलकूद प्रतियोगिताएँ अतिमहत्वपूर्ण: मनोज कुशवाहा

* खेल भावना के साथ छात्र-छात्राएं खेल खेलें

* विजेता छात्र-छात्राओ को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

मड़ावरा-ललितपुर।
ब्लॉक स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह, पत्रकार राजू तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। ब्लॉक स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में पीटी प्रतियोगिता, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, खोखो, कब्बडी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 
मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के लिये पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है, खेलों के माध्यम से भी कैरियर बनाया जा सकता है। कहा कि  खेल, मनोरंजन के साधन और शारीरिक दक्षता पाने के एक माध्यम के साथ-साथ लोगों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने और उनके बीच के संबंधों को अच्छा बनाने में भी सहायता करता है । इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम के माध्यम से हम स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों ने राष्ट्र को हमेशा ही गौरवान्वित किया है।  बुनियादी स्तर पर खेल संबंधी सुविधाएं यदि अच्छी मिलें और  खेलों में लोगों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जाये और खेल और शिक्षा का एकीकरण कर प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने का प्रयास निरंतर हो बहुत ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे । बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है उनकी रुचि की पहिचान कर उन्हें सिखाने एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने वाले  खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा ने कहा कि बच्चों के सुंदर कार्यक्रम मन को छूने वाले हैं। उन्होंने कहा कि शरीर एवं मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के लिये खेलकूद प्रतियोगिताएँ अतिमहत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद मानव जीवन के सर्वांगीण विकास के लिये अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहने एवं एवं खुशहाल जीवन के लिये खेलकूद जरूरी हैं। खेलकूद सभी के जीवन के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मानव के समग्र विकास में खेलों की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम में एआरपी राजेश कुमार, भरत लाल चौरसिया, 
शिक्षक मुजीम खान, रमजान खान नाराहट, कैलाशचन्द जोशी सौरई, सुजान निरंजन, अनुज दीक्षित, हरिशंकर सोनी,
राकेश शर्मा, जयहिंद,गौरव, प्रकाश, राजेश,पुष्पेंद्र, रामकिशोर, अनामिका जैन, वेदराम प्रजापति, राजेश नामदेव,पूरन लाल, राजेश निरंजन, परसुराम निरंजन,रामकुमार निरंजन, अनुज दीक्षित, जगदीश निरंजन,क्षमादर प्रसाद,अशोक, चंद्रभूषण तिवारी,
अनुदेशक स्वास्थ्य एवं शारिरिक दीपक कुमार, मानसिंह, राजेश कुमार, जाकिर खां, प्रमोद कुमार,  साजिद खां, नासिर खान, सुनील कुमार, जयकिशन, राजेश मिश्रा, ऊदल कुशवाहा, जीवनलाल, रामकुमार, अवधकिशोर, मुनीन्द्र, शरद कुमार तिवारी, विक्रांत राजा, सचिन, मक्खन, मोहित, शुभम जैन, सर्वेश आदि उपस्थित रहे।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
أحدث أقدم