मडावरा- तहसील मड़ावरा के व्लाक कार्यालय के सभागार में एसडीएम मड़ावरा की अध्यक्षता में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।जिसमें एसडीएम मड़ावरा संतोष कुमार पाण्डेय ने सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों को निर्देशित किया कि दिसंबर से मार्च तक
1 लीटर तेल, 1 किलो नमक, 1 किलो चना या दाल, प्रत्येक राशन कार्ड पर राशन की दुकान पर मिलेगा और यह राशन राशनकार्ड धारकों को मुफ्त दिया जाना है। 
वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही होगी। हर सामाग्री इ-बॉस मशीन से मिलेगी। 
उपजिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार,
सप्लाई पूर्ति निरीक्षण मड़ावरा अखिलेश तिवारी, लिपिक अनुग्रह सहित समस्त कोटेदार उपस्थित रहे।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
أحدث أقدم