*IAS में चयनित होने पर किया गया*
*सम्मानित* -
*मडावरा(ललितपुर) वर्णीनगर मडावरा में हाल ही में IAS परीक्षा में 90 वीं रैंक से चयनित होने पर प्रखर जैन सतभैया का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर दिगम्बर जैन समाज मडावरा ने सम्मानित किया। बताते चलें मडावरा नगर में प्रखर के नाना प्रकाशचंद्र सेठी,मामा राजू सेठी, दीपक हर्षवर्धन जैन का सम्मान मडावरा समाज ने किया।प्रखर ने मडावरा नगर आकर श्री महावीर विद्या विहार में चातुर्मासरत आर्यिका श्री 105 अंतरमति माता जी ससंघ से आर्शीर्वाद लिया।इस दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका श्री ने कहा कि बडे ही सौभाग्यशाली होते हैं वह माता-पिता जिनके बच्चे अपना नाम रोशन करने के साथ माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। माता-पिता बच्चों को जैसे संस्कार देते हैं वह उन्हीं का अनुकरण करते हैं।बच्चों को हम मानवीय संस्कार देकर उन्हें संस्कारवान बनायें। इस दौरान ग्राम प्रधान गोरा रजौला अनिल जैन,वर्णी व्यायाम शाला,जैन युवा जागृति सेवा संघ सहित नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्रखर जैन को प्रशस्ति पत्र,शाल,माला पहनाकर सम्मानित किया*
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*