*बोरिंग गाड़ी की चपेट में आने से दो लोग हुए घायल, एक की मौत*
*लगातार देखने को मिल रहा मड़ावरा तहसील में तेज रफ्तार का कहर*
मड़ावरा (ललितपुर)–मड़ावरा तहसील में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जिससे लगातार घटना को अंजाम पहुंचाया जा रहा है। आज फिर मड़ावरा तहसील के अंतर्गत ग्राम साढूमल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसमे एक बोरिंग गाड़ी अपनी तेज रफ्तार में तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें एक बाईक सवार दो लोग महिला तथा पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक साइकिल सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही अपनी जान गवा बैठा।
जानकारी के अनुसार ग्राम साढूमल की पानी की टंकी के पास बनी मोड़ पर ही महरौनी से युपी 94 टी 7781 वोरिंग गाडी अपनी तेज रफ्तार से आ रही थी जो अपना आपा खो बैठी जिससे उसी के आगे अपनी बाइक पर चल रहे एन० जी० ओ० संस्था के दो व्याक्ति मनोज कुमार अहिरवार निवासी ग्राम घोसीखास निवाडी टीकमगढ तथा ममता विश्वकर्मा निवासी बड़ागांव टीकमगढ से अपनी बाइक पर संस्था का सामान लेकर मडावरा आ रहे थे और सामने से ही आ रहा एक साइकिल सवार कन्हैया लाल कुशवाह पुत्र जमुना कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी साढूमल अपने काम से घर वापस जा रहा था तभी महरौनी की ओर से आ रही वोरिंग गाडी की चपेट में तीनो लोग आ गये जिसमे साइकिल सवार व्याक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा वाइक सवार महिला तथा पुरुष घायल हो गये। इस घटना की खबर पाते ही लोगों में आनन फानन मच गई। जिसमें घायल व्यक्तियों को गांव के लोगों द्वारा मडावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया तथा घटना की जानकारी मडावरा पुलिस को अवगत करायी गयी जिसमें घटना स्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने मौके का मौआयना किया गया तथा घटना की जानकारी सी ओ महरौनी को दी गई जिसमें सी ओ महरौनी द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी ली गई और मृतक व्यक्ति का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया। और इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडावरा में घायल व्यक्तियों को डॉ० अशोक कुमार द्वारा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों में मचा कोहराम
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*