धूमधाम से मनाई गयी,जश्ने ईदमिलादुन्नबी

ईद-मिलादुन्नबी पर हुयी फातिहा-ख्वानी


ललितपुर।मड़ावरा-ईद-मिलादुन्नबी के त्यौहार को लेकर काफी उमंग और उत्साह का माहौल है।अपने नबी के यौमे-पैदाइश की खुशी बच्चों,जवानों समेत बुजुर्गों में भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा जलसा-ए-मोहम्मदी निकाला गया।सभी ने डांक बंगला स्थित बाबा मश्तानशाह दरगाह पर पहुंचकर फातिहा ख्वानी का सर्फ हासिल किया। फातिया खानी के वाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश-दुनिया में अमन चैन और आपसी भाईचारे की दुआयें मांगी गई।आपको बतादे कि पैगंबर मुहम्मद के जन्म की याद में ही मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है।
हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर एक-दूसरे को मिलादुन्नबी की बधाई दी।इस मुबारक दिन में अल्लाह सबकी फरियाद सुनते हैं।इस दौरानआलिम मोहम्मद जुनैद,हाफिज ब कारी रियाजुद्दीन चिश्ती,हाफिज व कारी मोहम्मद साकिब अमरोहा,हाफिज मोहम्मद बिलाल चिश्ती,हाफिज मोहम्मद सादिक,हाजी कमरान,मुजीम खां मास्टर,अजमेरी खां ठेकेदार,शाकिर अली,यासीन मास्टर,बसारत खान,असरफ खान,हमीद खा मास्टर,मास्टर मु0 जमील अहमद,महराब खान,भज्जू पठान,असगर खान टोरिया,फ़ैयाद शाह,कलीम पठान,सराफत अली,नासिर खान,जाकिर खान,शाजिद खान,पत्रकार इमरान खान,पत्रकार मु0 जाकिर मंसूरी,रफीस खान सदर,अजीज नाजा,राज पठान,नबी मुहम्मद,इस्तहाक खान,नबाजिश पठान,गफ्फार खान,मुजाहिद खान,कल्लू शाह,रिजवान खान,बदरुद्दीन मंसूरी समेत तमाम छोटे-बड़े बच्चे शामिल रहे।बही ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने दरगाह पहुँचकर सभी मुस्लिम भाइयों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद एबं शुभकामनाएं दी।
सुरक्षा व्यबस्था की दृष्टि से तहसीलदार मड़ावरा अखलेश गुप्ता,क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह,थाना इंचार्ज मड़ावरा अमर बहादुर सिंह समेत पुलिस वल मौजूद रहा।

संवाददाता
पं रामजी तिवारी मडावरा
जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर
أحدث أقدم