*कैलारस में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया* 
कैलारस: कैलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अदामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सप्रेम भेंट ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया, नरेंद्र सिंह तोमर सांसद एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कैलारस हॉस्पिटल में पहुंचे। जिनके साथ जौरा विधानसभा विधायक, जिला अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं एवं जिला मुरैना कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मुरैना, एसडीओपी, थाना प्रभारी मय दल, सैकड़ों लोगों साथ मौजूद रहे।
वहीं नरेंद्र सिंह तोमर सांसद एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री द्वारा अदामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कुछ लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। वहीं कृषि मंत्री द्वारा अंतिम समय में कहा: प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने पर, हम सभी को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए हम सभी लोगों को दो-दो वृक्ष लगाना चाहिए ,जिसमें जौरा विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप भदौरिया, राजेंद्र शुक्ला,भाजपा नेता लला सिकरवार भर्रा, दिनेश जादौन, सबलगढ़ से देवेंद्र सिंह सिकरवार , मनोज सिंह परमार, सरला विजेन्द्र रावत, डॉ, मनू शर्मा , रामप्रताप सिंह जादौन, राजेश गौड़ , डॉ, मिश्रा जी एवम् मुरैना कलेक्टर, मुरैना पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी कैलारस, थाना प्रभारी कैलारस आदि लोग उपस्थिति रहे
खास रिपोर्ट अमन परमार मुरैना मध्य प्रदेश
أحدث أقدم