दस उपवास करने वाले व्रतियों की हुई पारणा - 

क्षमा वीरस्य भूषणम्- अंतरमति 

मडावरा(ललितपुर) आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या प्रेरणास्थली प्रणेता आर्यिका मां आदर्शमति माता जी की शिष्या आर्यिका रत्न 105 अंतरमति माता जी के सानिध्य में नगर की ह्रदय स्थली श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में दशलक्षण पर्व के दौरान दस दिन का उपवास करने वाले व्रतियों की पारणा आर्यिका श्री अंतरमति माता जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई।दस उपवास करने वालों में प्रमुख रूप से कामिनी जैन लुहर्रा,अंजली खन्ना,मंजू जैन बेनीगंज,विनीता सेठ,दीपिका संगोरिया,शिखरचंद्र जैन,अखिलेश जैन हैं।क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया।धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका रत्न अंतरमति माता जी ने कहा क्षमावाणी पर्व राग-द्वेष,अहंकार से भरे इस संसार में अपने-अपने हितों और अहंकारों की गठरी को दूर करने का मौका देता है। हम न जाने किन-किन लोगों से बैर करते रहते हैं और न जाने कितने लोगों से कषाय बांध लेते हैं। 
इसमें हम अनेक लोगों के दिलों को जाने-अनजाने में ठेस पहुंचाते हैं। कभी-कभी तो हम खुद की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाते हैं। जीवन में आगे निकल जाने की दौड़ में हिंसा भी हो ही जाती है।ऐसे में इन सब बातों को अपने मन से दूर करने और अपने द्वारा दूसरों के दिलों को दुखाए जाने से जो कष्‍ट हमारे द्वारा ‍उन्हें प्राप्त हुआ है,उन सब बातों को दूर करने का यही एक अवसर होता है।पर्यूषण पर्व में हम क्षमावाणी के दिन हम अपने तन-मन से अपने द्वारा की गई गलतियों के लिए दूसरों से क्षमा मांगें।तभी क्षमावाणी पर्व मनाना सार्थक होगा।क्षमावाणी पर्व पर सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा का स्नेहभोज भी हुआ। इस कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे से उत्तम क्षमा बोलकर क्षमा मांगी।कार्यक्रम का संचालन जैनयुवा जागृति सेवा समिति के म्यूजिक डायरेक्टर धर्मेंद्र सराफ व प्रदीप जैन खुटगुंवा ने किया।

*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
أحدث أقدم