लेखपाल से मिलकर पीडब्ल्यूडी की जमीन में कराया पक्का निर्माण।                      

एक्सईएन द्वारा रोक लगाने के बावजूद दबंगों ने किया पीडब्ल्यूडी की जमीन में निर्माण कार्य।




सवांददाता आकाश मिश्र बहराइच


मिहींपुरवा /मोतीपुर। मिहींपुरवा तहसील के अंतर्गत नानपारा लखीमपुर मार्ग पर स्थित ग्रामसभा परवानी गौढ़ी बैरियर के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन को अपने खाते की जमीन बताकर क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर पक्का निर्माण करवाया।पक्का निर्माण कराने के बाद नानपारा लखीमपुर मार्ग के किनारे अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए चाय की एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार की भरण पोषण कर रही महिला से चाय की दुकान हटाने के लिए प्रतिदिन डरा धमका रहे हैं। इतना ही नहीं प्रार्थिनी की दुकान के ऊपर रखी टीनसेट को भी उजाड़ कर फेंक दिया है।इसके बाद चाय की दुकान संचालित कर रही विधवा महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर मौके की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इतना ही नहीं मामले 7 जनवरी 2009 को अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बहराइच द्वारा चंद्र प्रकाश पुत्र मुसाफिर निवासी परवानी गौढी के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
أحدث أقدم