परमात्मा ही पूज्य है और हम सभी उसके पूजक-- आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी बिजनौर 

महरौनी(ललितपुर)-- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान में सत्य सनातन वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार हेतु पूजा का वैदिक स्वरूप विषय पर ऑनलाइन वेविनार का आयोजन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य द्वारा किया गया हैं।
आर्य जगत के वैदिक विद्वान आचार्य पण्डित विष्णुमित्र वेदार्थी ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करके स्तुति-प्रार्थना-उपासना के माध्यम से पूजा के तीन साधन बताएं।
  पूजा के वैदिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूजा दो प्रकार की है जिसमें एक लौकिक पूजा जिससे हमारे माता-पिता आचार्य आदि उनकी आवश्यकतानुसार वस्तु प्रदान कर की जाती है वहीं दूसरी पूजा आध्यत्मिक आंगन में परमात्मा की होती हैं।क्योकि परमात्मा वही पूज्य है और हम सभी उसके पूजक हैं।
 परमात्मा को खुश करने के लिए हम दूध फल मेवा आदि चढ़ाते हैं जबकि हम उसकी पूजा का स्वरूप ही नही जानते क्योंकि पूज्य के लिए किस चीज की आवश्यकता हैं जबकि वह परमात्मा वेद में कहता है अरे भोले मनुष्य जब तू नही था तब मेने तेरी माता के स्तन में दूध दे दिया था। मुझे तो किसी पदार्थ की आवश्यकता न पहले थी न आज है न आगे होगी।
क्योकि आवश्यकता अप्राप्त की होती है प्राप्त की नहीं जब मुझे कोई वस्तु अप्राप्त ही नही तो उसकी आवश्यकता कैसी ?
परमात्मा की पूजा का लक्षण परमात्मा को कुछ देना नही बल्कि लेना हैं। क्योकि परमात्मा आनंद स्वरूप हैं और वह हमें हमारे पुरूषार्थ से प्राप्त होगा।परमात्मा की पूजा में परमात्मा से लेने का प्रयत्न करें देने का नहीं।
वेविनार में आर्य समाज के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ, रामसेवक निरंजन शिक्षक,प्रेम शंकर तिवारी,सन्दीप सोनी,डॉ विवेक आर्य भरुआ सुमेरुपुर, नीरज वर्मा लखनऊ,नारायण दास बंजारा,पारसमणि पुरोहित,धाभक्ति भारती महिपत सिंह निरंजन, शिक्षक योगाचार्य भावनी शंकर लोधी, राम उजागर लोधी,अवधेश प्रताप सिंह,रमेश चन्द्र सेन कमालपुर, राज्यपाल पुरुष्कृत शिक्षक चन्द्रभान सेन पन्ना,परमानंद सोनी भोपाल,श्रीराम सेन पत्रकार सिवनी, शशिकांत मिश्रा पत्रकार देवरिया,नरेश यादव मुम्बई, भूपेंद्र सेन लोको पायलेट झाँसी,श्याम सुंदर सविता ग्वालियर,विजय प्रकाश उर्फ पप्पू ठाकुर शिक्षक बिहार,भवदेव शास्त्री अजमेर,बसुंधरा सेन झाँसी,देवेंद्र सेन वेदांश मेडिकल महरौनी आदि सैकड़ो लोग जुड़े रहें।
संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार पत्रकार अजय श्रीवास्तव साँई ज्योति संस्था ललितपुर ने जताता।

*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
أحدث أقدم