ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड को वैक्सीन वैन ने मारी टक्कर मौत
मडावरा- तहसील मडावरा थाना मदनपुर क्षेत्र के दाऊतला गांव में साेमवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार एक होमगार्ड कर्मी को एक वैक्सीन वैन ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी माेके पर मौत हो गई थाना प्रभारी मदनपुर राजकुमार वर्मा ने बताया कि थाना मडावरा क्षेत्र के बछरावनी गांव के रहने वाले धीरज सिह / पीतम सिंह (46) होमगार्ड कर्मी हैं तथा वर्तमान समय में थाना मदनपुर में ड्यूटी करने आ रहे थे
उन्होंने बताया कि धीरज सिंह सोमवार सुबह लगभग 9 बजे घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने आ रहे थे कि दाऊतला गांव के निकट आ रही एक वैक्सीन वैन ने टक्कर मार दी बताया कि घटना में धीरज सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए मडावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई
उन्होंने बताया कि वैक्सीन वैन चालक टीकमगढ मध्य प्रदेश से सागर मध्य प्रदेश जा रहा था सागर से वैक्सीन लेकर टीकमगढ़ मध्य प्रदेश लेकर आना था बाय ज्यादा स्पीड से गाड़ी चला रहा था हादसा हो गया पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस वाहन चालक काे अपने कब्जे में कर लिया है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*