*ब्लाक प्रमुख और BDO पीट रहे ईमानदारी का ढिंढोरा, प्रधान बेखौफ होकर कर रहे अवैध वसूली*
*नवाबगंज* विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत जमुनहा नौबस्ता में आवास के नाम पर धड़ल्ले से अवैध वसूली की जा रही है किंतु ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर अधिकारियों के कान में जूं भी नहीं रेंग रही है।
मामला विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत जमुनहा नौबस्ता का है जहां पर ग्रामीणों से आवास के नाम पर प्रधान व बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है तथा ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर सूची से नाम कटवाने की धमकी दी जाती है तथा प्रधान द्वारा लाभार्थियों के खाते पर रोक लगा दिया गया है जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीण किशोरी पुत्र गंगाराम, लालता पुत्र ढोंढे आदि द्वारा खंड विकास अधिकारी से की गई किंतु उन्हें वहां से भी निराशा हाथ लगी खंड विकास अधिकारी ने किसी भी सक्षम अधिकारी से उसकी जांच नहीं करवाई और ना ही कोई कार्यवाही की। ग्रामीण किशोरी व लालता के अनुसार उनकी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था जिस पर प्रधान पति सुभाष पुत्र दुईजी उनके भाई रामकुमार पुत्र दुईजी बिचौलिए कैलाश प्रजापति पुत्र गंगाराम द्वारा सुविधा शुल्क के नाम पर 10000-10000 लिए गए लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की ₹40000 आने पर प्रधान द्वारा 10000-10000 की मांग की गई किंतु लाभार्थी द्वारा मना करने पर इनके खातों पर रोक लगवा दिए जिससे लाभार्थियों को 70000 की दूसरी किस्त नहीं मिल पा रही है और इनका आवास अधूरा पड़ा है। खंड विकास अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही ना करने पर यह लगता है कि आरोपियों को उनका संरक्षण प्रदान है।
रिपोर्ट विवेक प्रताप सिंह बहराइच